कोलकाता में प्रिंटिंग प्रेस, दुकानों में आग से भारी नुकसान
कोलकाता, गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025। मध्य कोलकाता स्थित एक इमारत में संचालित प्रिंटिंग प्रेस और कई दुकानों में बृहस्पतिवार सुबह आग लगने से भीड़भाड़ वाले इलाके में भारी नुकसान हुआ और अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि एमहर्स्ट स्ट्रीट पर सुबह आठ बजे के आसपास दो मंजिला इमारत में लगी आग बुझा दी गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। छह दमकल वाहनों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया था। दमकल अधिकारियों ने कहा कि प्रेस के अंदर रखे खाली तेल कंटेनरों सहित बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई थी। अधिकारियों ने कहा कि शुरुआत में घने धुएं के कारण आग बुझाने के काम में बाधा आई थी लेकिन बगल की इमारत के सभी निवासियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना में प्रेस के सामने स्थित कई दुकानों को व्यापक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
