भारत को सीओपी (एशिया-प्रशांत) का उपाध्यक्ष चुना गया
नई दिल्ली, गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025। भारत को पेरिस में आयोजित खेल में डोपिंग के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (सीओपी एशिया-प्रशांत) की 20वीं वर्षगांठ बैठक में पुनः उपाध्यक्ष चुना गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के प्रतिनिधियों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हुए। यह सम्मेलन 20 से 22 अक्टूबर तक फ्रांस की राजधानी स्थित यूनेस्को मुख्यालय में आयोजित किया गया। खेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘यह बैठक सम्मेलन की 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया जो विश्व स्तर पर खेलों में अखंडता को बढ़ावा देने और डोपिंग को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध एकमात्र कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय साधन है।’’
सचिव (खेल) हरि रंजन राव और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के महानिदेशक अनंत कुमार की मौजूदगी वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 190 से अधिक सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। मंत्रालय ने कहा, ‘‘कार्यवाही के दौरान भारत को 2025-2027 के कार्यकाल के लिए एशिया-प्रशांत (समूह चार) ब्यूरो का फिर से उपाध्यक्ष चुना गया। अजरबेजान को सीओपी 10 ब्यूरो का अध्यक्ष चुना गया। ब्राजील, जाम्बिया और सऊदी अरब को भी अपने क्षेत्रीय समूहों का उपाध्यक्ष चुना गया।’’
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
