पंजाब किंग्स ने बहुतुले को स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया
चंडीगढ, गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025। इंडियन प्रीमियर लीग टीम पंजाब किंग्स ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर साईराज बहुतुले को लीग के अगले सत्र के लिए अपना नया स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। भारत के लिए दो टेस्ट और आठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 52 साल के बहुतुले सुनील जोशी की जगह लेंगे जो 2023 से यह भूमिका निभा रहे थे। बहुतुले प्रथम श्रेणी के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और बेहद सम्मानित कोच हैं।
इससे पहले बहुतुले केरल, गुजरात, विदर्भ और बंगाल जैसी घरेलू टीम के अलावा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ कोचिंग की भूमिका निभा चुके हैं। पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन ने बहुतुले का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘हम वर्षों से पंजाब किंग्स के प्रति समर्पित सेवा और योगदान के लिए सुनील जोशी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। आगे बढ़ते हुए हम अपने कोचिंग स्टाफ में साईराज बहुतुले का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं।’’ पंजाब किंग्स की टीम पिछले सत्र में उप विजेता रही थी।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
