ईडी ने तमिल अभिनेता श्रीकांत और कृष्णा कुमार को कोकीन तस्करी से संबद्ध धनशोधन मामले में तलब किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोकीन तस्करी से जुड़े धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के एक मामले में तमिल फिल्म अभिनेताओं के. श्रीकांत और कृष्णा कुमार को पूछताछ के लिए तलब किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय ने श्रीकांत (46) को 27 अक्टूबर को और कुमार को 28 अक्टूबर को एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों कलाकारों के बयान धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि यह जांच कोकीन तस्करी के एक मामले से संबंधित है, जो जून में चेन्नई पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी से उपजा है। पुलिस ने इस सिलसिले में दोनों अभिनेताओं समेत कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें बाद में जुलाई में मद्रास उच्च न्यायालय से सशर्त जमानत मिल गई थी। इस मामले में पुलिस ने अन्नाद्रमुक के एक पूर्व पदाधिकारी टी. प्रसाद को भी गिरफ्तार किया था, जिन पर श्रीकांत और कुछ अन्य लोगों को कोकीन की आपूर्ति करने का आरोप है।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
