राजस्थान: पंप कर्मचारी को थप्पड़ मारने के मामले में आरएएस अधिकारी निलंबित
जयपुर, शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025। राजस्थान सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारी छोटू लाल शर्मा को निलंबित कर दिया है। शर्मा भीलवाड़ा के जसवंतपुरा इलाके में पेट्रोल पंप पर हुए विवाद के बाद एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने की घटना के कारण विवाद में आए थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अधिकारियों के अनुसार कार्मिक विभाग ने बृहस्पतिवार रात प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए निलंबन आदेश जारी किया।
प्रतापगढ़ में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) के पद पर तैनात शर्मा को निलंबन अवधि के दौरान कार्मिक विभाग जयपुर से संबद्ध रहने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सीसीटीवी में कैद हुई उक्त घटना में अधिकारी पंप के कर्मचारी से बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका आरोप था कि पहले आने के बावजूद उनके वाहन में पेट्रोल नहीं भरा जा रहा है। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में पेट्रोल पंप के तीन कर्मचारियों – दीपक माली, प्रभु लाल कुमावत और राजा शर्मा – को गिरफ्तार किया है। मामले में जांच की जा रही है।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
