मणिपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सोशल मीडिया पर दी ‘धमकी’, जांच शुरू
इम्फाल, रविवार, 26 अक्टूबर 2025। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में तैनात मणिपुर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को सोशल मीडिया मंच पर धमकी दी गई है जिसके मद्देनजर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी रविवार को दी। पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘एक घटना सामने आई है जिसमें चुराचांदपुर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी और उनके परिवार को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ऑनलाइन धमकी दी गई।’
बयान के अनुसार, मामला दर्ज करके अपराधियों की पहचान करके कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। इसमें कहा गया है, ‘पुलिस अधिकारियों के कानूनी कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डालने या उन्हें धमकाने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’ पुलिस ने पूर्वोत्तर राज्य के लोगों से भी ‘ऐसी गैरकानूनी ऑनलाइन सामग्री को साझा या प्रसारित ना करने’ का अनुरोध किया है। पुलिस ने कहा कि ‘‘दहशत फैलाने या धमकी देने के लिए सोशल मीडिया मंच का दुरुपयोग करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।’’
Similar Post
-
पंजाब में छह उपायुक्तों समेत 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। पंजाब सरकार ने छह उपायुक्तों (ड ...
-
असम: सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, चार लोग घायल
गुवाहाटी, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
-
मेरठ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और नकदी बरामद
मेरठ, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरप ...
