दिल्ली की मुख्यमंत्री ने यमुना घाट पर छठ पूजा में भाग लिया
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को छठ पूजा के समापन के मौके पर श्रद्धालुओं के साथ मिलकर यमुना नदी के किनारे उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। गुप्ता ने कहा कि उन्होंने इस अवसर पर ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित दिल्ली’ के लिए छठी मैया से आशीर्वाद मांगा है और वह लोगों का उत्साह देखकर प्रसन्न हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की पूरे देश में सराहना हो रही है। आईटीओ घाट पर गुप्ता के साथ संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा, समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद थे।
गुप्ता ने कहा, ‘‘छठ को इतनी भव्यता के साथ मनाया जाता देखकर खुशी हो रही है। मेरे पूर्वांचली भाई-बहन, जो पहले कृत्रिम तालाबों पर यह त्योहार मनाने को मजबूर थे, अब यमुना के पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य दे पा रहे हैं।’’ दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने पूर्वांचली समुदाय के इस प्रमुख त्योहार के लिए व्यापक तैयारियां कीं और यमुना के किनारे 17 जगहों पर और शहर भर में 1,300 अन्य जगहों पर घाटों का निर्माण कराया।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
