मणिपुर में एक महिला सहित दो उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025। सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम और पूर्वी जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से संबद्ध एक महिला सहित दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक अलग कार्रवाई में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया। प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) संगठन की एक महिला कार्यकर्ता को बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले के लांगोल गेम गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि उसकी पहचान निंगथौजम अनीता देवी (44) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह जिरीबाम जिले की एक लड़की को आतंकवादी संगठन में भर्ती कराने में शामिल थी। इंफाल पूर्वी जिले के वांगखेई एंड्रो पार्किंग से मंगलवार को प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (सिटी मैतेई) संगठन के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान वाहेंगबाम किरण सिंह (45) के रूप में हुई है।
बयान में कहा गया है कि राज्य में जबरन वसूली और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए गोपनीय जानकारी के आधार पर व्यापक रूप से तलाशी, घेराबंदी और जांच अभियान संचालित किये जा रहे हैं। सुरक्षा बलों ने इस बीच बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले के नगैरंगबाम मानिंग लौकोन क्षेत्र में एक अभियान के दौरान चार आग्नेयास्त्र जब्त किए। जब्त की गई वस्तुओं में एक .303 राइफल और मैगजीन, दो देसी सिंगल बैरल बंदूकें, एक पिस्तौल और मैगजीन, बिना डेटोनेटर वाले दो हथगोले और कारतूस शामिल हैं।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
