झारखंड : पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव प्रदेश कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के अध्यक्ष बने
रांची, शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025। कांग्रेस ने शुक्रवार को झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में अपनी प्रदेश इकाई के लिए छह सदस्यीय अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की घोषणा की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह घोषणा की। वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।’’ समिति के अन्य सदस्यों में अशोक चौधरी, मंजूर आलम अंसारी, भीम कुमार, मंजुला हांसदा और अभिलाष साहू शामिल हैं।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
