स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘‘तुच्छ राजनीति’’ करने का आरोप लगाया
चेन्नई, शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025। तमिलनाडु के. मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने (मोदी) यह टिप्पणी की थी कि ‘‘द्रमुक के लोगों ने तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों को परेशान किया।’’ स्टालिन ने प्रधानमंत्री से अपील की कि वह तमिलों को निशाना बनाकर और उनके प्रति द्वेष दिखाकर ‘‘तुच्छ राजनीति’’ करना बंद करें, खासकर चुनाव वाले राज्यों में राजनीतिक लाभ के लिए। मोदी के संबोधन का एक छोटा ‘वीडियो क्लिप’ पोस्ट करते हुए स्टालिन ने कथित तौर पर चुनावी राजनीति के लिए तमिलों को निशाना बनाकर बदले की भावना से की गई टिप्पणी की निंदा की
बिहार में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने वाले हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि प्रधानमंत्री ने कहां और किस तारीख को यह टिप्पणी की थी। ‘वीडियो क्लिप’ साझा करते हुए स्टालिन ने कहा कि वह चुनावी राज्यों में चुनावी राजनीति के लिए तमिल लोगों के खिलाफ ‘‘द्वेष’’ दिखाने के लिए भाजपा की कड़ी निंदा करते हैं, चाहे वह ओडिशा हो या बिहार। प्रधानमंत्री मोदी 10 सेकंड के इस ‘वीडियो क्लिप’ में कथित तौर पर यह कहते दिख रहे हैं कि मेहनती बिहारी मजदूरों को तमिलनाडु में ‘द्रविड़ मुनेत्र कषगम’ (द्रमुक) पार्टी के लोगों द्वारा परेशान किया गया।
Similar Post
-
छात्रों के दमन और पेपर लीक के खिलाफ चार अगस्त को पटना में एनएसयूआई करेगी आंदोलन : विनोद जाखड़
पटना, बुधवार, 29 जुलाई 2026। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष् ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, बुधवार, 29 जुलाई 2026। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के ...
-
फारूक ने पीओजेके के हालात पर केंद्र की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए
श्रीनगर, बुधवार, 29 जुलाई 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फार ...
