वाणी ने हैट्रिक बर्डी लगाकर डब्ल्यूपीजीटी के 14वें चरण में जीता पांचवां खिताब
जयपुर, शुक्रवार, 07 नवंबर 2025। वाणी कपूर ने आखिरी तीन होल में तीन बर्डी लगाकर शुक्रवार को यहां महिला प्रो गोल्फ टूर के 14वें चरण के तीसरे और अंतिम दौर में जैस्मीन शेखर की कड़ी चुनौती से पार पाते हुए खिताब अपने नाम किया। वाणी ने लगातार तीसरे दिन दो अंडर 68 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर छह अंडर का रहा। जैस्मीन ने भी तीसरे दौर में 68 कार्ड खेला लेकिन उनका ओवरऑल स्कोर पांच अंडर का रहा। मौजूदा सत्र की पांचवीं जीत के साथ वाणी ने हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर अपनी बढ़त बनाए रखी। स्नेहा सिंह (69) दो-अंडर 208 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं जबकि अमनदीप द्राल (70) इवन पार 210 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
