शामली में खड़े ट्रक से टकरायी कार, चार लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर (उप्र), शनिवार, 08 नवंबर 2025। शामली जिले के बाबरी क्षेत्र में बंती खेड़ा पुल के पास पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर एक कार के खड़े ट्रक से जा टकराने से हरियाणा के सोनीपत निवासी चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि बाबरी क्षेत्र में बंती खेड़ा पुल के पास पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जा टकरायी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के विवेक (26), प्रणदीप (30), आशीष (28) और साहिल (25) के रूप में हुई है। सिंह ने बताया कि ये सभी लोग सोनीपत से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
