संसद का शीतकालीन सत्र एक से 19 दिसंबर तक : रीजीजू
नई दिल्ली, शनिवार, 08 नवंबर 2025। संसद का शीतकालीन सत्र एक से 19 दिसंबर तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को यह जानकारी दी। रीजीजू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने संसद का शीतकालीन सत्र एक दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर, 2025 तक (संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन) आयोजित करने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।” उन्होंने कहा, “मैं एक रचनात्मक और सार्थक सत्र की आशा करता हूं जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।”
Similar Post
-
छात्रों के दमन और पेपर लीक के खिलाफ चार अगस्त को पटना में एनएसयूआई करेगी आंदोलन : विनोद जाखड़
पटना, बुधवार, 29 जुलाई 2026। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष् ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, बुधवार, 29 जुलाई 2026। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के ...
-
फारूक ने पीओजेके के हालात पर केंद्र की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए
श्रीनगर, बुधवार, 29 जुलाई 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फार ...
