राजस्थान में कई जगह शीतलहर चलने की चेतावनी
जयपुर, मंगलवार, 11 नवंबर 2025। राजस्थान में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है और मौसम विभाग ने तापमान में और गिरावट होने तथा कई इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा तथा न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट होगी। इससे राज्य में आगामी दो दिन 11 एवं 12 नवम्बर को टोंक जिले के साथ ही सीकर जिले में अगले पांच दिन तक शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं सोमवार रात फतेहपुर (सीकर) में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
