राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में महाराष्ट्र को सर्वोच्च सम्मान मिला
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 नवंबर 2025। महाराष्ट्र को 2024 के लिए छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार की सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में शीर्ष स्थान मिला है तथा गुजरात और हरियाणा ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल द्वारा घोषित ये पुरस्कार देश भर में जल संरक्षण और प्रबंधन में उत्कृष्टता को सम्मानित करते हैं। जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग ने संयुक्त पुरस्कार विजेताओं सहित 10 श्रेणियों में 46 विजेताओं की घोषणा की।
जल क्षेत्र में योगदान के लिए ये पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ स्कूल या कॉलेज, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान, सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज और सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति श्रेणी में दिए जाएंगे। विजेताओं को एक प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। पाटिल ने बताया कि पुरस्कार समारोह 18 नवंबर को होगा जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ये पुरस्कार प्रदान करेंगी। इन पुरस्कारों के छठे संस्करण के लिए 751 आवेदन प्राप्त हुए। ये पुरस्कार 2018 में शुरू किए गए थे। इनका उद्देश्य जल संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सरकार के ‘जल समृद्ध भारत’ दृष्टिकोण के अनुरूप जमीनी स्तर के प्रयासों को सामने लाना है।
Similar Post
-
मछुआरों की सुरक्षा और समुद्री हादसों से निपटने के लिए एसओपी बनाई जाएगी: केरल के मंत्री गफूर
कोच्चि, शनिवार, 08 अगस्त 2026। केरल के मत्स्य पालन मंत्री वी. ई. अ ...
-
दिल्ली: तय अवधि से अधिक रहने पर सात अफ्रीकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया
नई दिल्ली, शनिवार, 08 अगस्त 2026। दिल्ली पुलिस ने देश में तय अवधि ...
-
डोनाल्ड ट्रंप के दामाद माइकल बोलोस निजी यात्रा पर कोच्चि पहुंचे
कोच्चि, शनिवार, 08 अगस्त 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रं ...
