लाल किला विस्फोट : हुंडई आई20 कार की बिक्री में मदद करने वाला फरीदाबाद का डीलर हिरासत में
नई दिल्ली, बुधवार, 12 नवंबर 2025। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने लाल किला विस्फोट मामले में फरीदाबाद के एक कार डीलर को हिरासत में लिया है। पुलिस के एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के सूत्र के अनुसार रॉयल कार प्लाजा के मालिक अमित को विस्फोट के तुरंत बाद फरीदाबाद पुलिस की सहायता से सेक्टर-37 स्थित उसके कार्यालय से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस सूत्र ने कहा कि अमित ने हुंडई आई20 कार की बिक्री में मदद की थी जिसका इस्तेमाल सोमवार को हुए विस्फोट में किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में हुए इस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
पुलिस सूत्रों ने कहा, ‘‘अमित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस गाड़ी के मालिकाना हक की पूरी कड़ी का पता लगाने और यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह संदिग्ध के हाथों में कैसे पहुंची। हम इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि अमित के शोरूम में कार कौन लेकर आया और किसके माध्यम से डॉ. उमर नबी उनके संपर्क में आए।’’ दिल्ली पुलिस का विशेष प्रकोष्ठ कार की बिक्री में शामिल संभावित बिचौलियों की पहचान करने के लिए डीलरशिप के रिकॉर्ड, लेनदेन विवरण और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहा है। ऐसा बताया जाता है कि हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर डॉ. उमर नबी ही उस समय कार चला रहा था जब यह विस्फोट हुआ।
Similar Post
-
दिल्ली: व्यापारी से 22 लाख रुपये के रत्न चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 19 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने एक व्यापारी का ...
-
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को गिराने के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
कोलकाता, शनिवार, 19 जुलाई 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम ...
-
अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी विस्फोट: तीन साझेदार गिरफ्तार, लाइसेंस खत्म होने के बावजूद जारी था काम
अहमदाबाद, शनिवार, 19 जुलाई 2026। अहमदाबाद के रामोल इलाके में अव ...
