दिल्ली के द्वारका में टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 नवंबर 2025। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में कथित तौर पर एक लक्ष्य को खत्म करने की साजिश रचते हुए तिल्लू ताजपुरिया गिरोह के दो कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरोह के सदस्यों के साथ संपर्क करने के लिए 'एन्क्रिप्टेड एप्लिकेशन' का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि उन्हें पांच नवंबर की सुबह यह सूचना मिली कि अम्ब्राही गांव के कुछ युवक हाल ही में इस गिरोह में शामिल हुए हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया, “सूचना के आधार पर एक टीम ने धूलसिरस चौक के पास पार्थ को रोका और उसके पास से एक पिस्तौल, गिरोह के संचार के लिए कथित रूप से इस्तेमाल होने वाला 'जंगी ऐप' वाला मोबाइल फोन और द्वारका दक्षिण क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की।”
अधिकारियों ने बताया कि पार्थ को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पार्थ के खुलासे के आधार पर पुलिस ने सात नवंबर को अम्ब्राही गांव के पास विक्रांत को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक और पिस्तौल तथा दो कारतूस बरामद किए। पूछताछ के दौरान, पार्थ ने बताया कि उसकी अपने गांव के कुछ लोगों से निजी दुश्मनी थी और उसने मदद के लिए गिरोह से संपर्क किया था। गिरोह ने उसे हथियार और नकदी मुहैया कराई और उसे और युवकों को गिरोह में शामिल करने के लिए कहा। पुलिस के अनुसार, सफाईकर्मी विक्रांत भी पैसों के लिए गिरोह में शामिल हुआ था। मामले में जांच जारी है।
Similar Post
-
मछुआरों की सुरक्षा और समुद्री हादसों से निपटने के लिए एसओपी बनाई जाएगी: केरल के मंत्री गफूर
कोच्चि, शनिवार, 08 अगस्त 2026। केरल के मत्स्य पालन मंत्री वी. ई. अ ...
-
दिल्ली: तय अवधि से अधिक रहने पर सात अफ्रीकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया
नई दिल्ली, शनिवार, 08 अगस्त 2026। दिल्ली पुलिस ने देश में तय अवधि ...
-
डोनाल्ड ट्रंप के दामाद माइकल बोलोस निजी यात्रा पर कोच्चि पहुंचे
कोच्चि, शनिवार, 08 अगस्त 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रं ...
