मणिपुर में 18 किलोग्राम अफीम जब्त, असम के दो व्यक्ति गिरफ्तार
इम्फाल, शनिवार, 15 नवंबर 2025। मणिपुर के सेनापति जिले में असम के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके पास से 18 किलोग्राम से अधिक अफीम जब्त की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर्मियों के दलों ने शुक्रवार को मराम पुलिस थाना जांच चौकी पर एक ट्रक को रोका और वाहन में सवार दो लोगों से प्रतिबंधित सामग्री बरामद की। उन्होंने कहा, "हमारे दलों ने ट्रक में छिपाकर रखी गई 18.2 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। इस संबंध में असम के कामरूप जिले के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।" अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित सामग्री मजिस्ट्रेट और निष्पक्ष गवाहों की मौजूदगी में जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि राज्य पुलिस मादक पदार्थ की तस्करी के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति को लेकर प्रतिबद्ध है, साथ ही वह जिले को सुरक्षित एवं नशा मुक्त रखने के अपने प्रयासों को जारी रखे हुए है। दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल मणिपुर में लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
