उद्धव ठाकरे ‘बाल ठाकरे स्मारक न्यास’ के प्रमुख नियुक्त
मुंबई, रविवार, 16 नवंबर 2025। महाराष्ट्र सरकार ने बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक लोक न्यास का पुनर्गठन कर शिवसेना प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया है। शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का स्मारक मुंबई के दादर इलाके में शिवाजी पार्क स्थित महापौर बंगला स्थल पर बनाया जा रहा है। सरकार ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी कर बाल ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे और चार अन्य लोगों को न्यास में नियुक्त किया है। यह न्यास स्मारक के निर्माण की देखरेख कर रहा है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी शासकीय आदेश (जीआर) के अनुसार, पूर्व मंत्री सुभाष देसाई को न्यास का सचिव नियुक्त किया गया है तथा उद्धव ठाकरे के बेटे और विधायक एवं पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को सदस्य बनाया गया है। विधायक पराग अलवानी और पूर्व विधायक शिशिर शिंदे भी न्यास के सदस्य होंगे। न्यास में पांच पदेन सदस्य भी शामिल होंगे। इसके अलावा सामान्य निकाय से निर्वाचित होने वाले सदस्यों के लिए दो सीट आरक्षित होंगी। अध्यक्ष और सुभाष देसाई एवं आदित्य ठाकरे का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा जबकि अलवानी और शिंदे तीन वर्ष तक कार्य करेंगे।
लोक न्यास की स्थापना मूल रूप से 27 सितंबर 2016 को एक शासकीय आदेश के माध्यम से की गई थी। उद्धव ठाकरे इसके अध्यक्ष थे। उन्होंने न्यास के सदस्यों का प्रारंभिक तीन साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नयी नियुक्तियों की आवश्यकता पड़ने पर 25 नवंबर 2019 को पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में, आदित्य ठाकरे को न्यास का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अध्यक्ष के रूप में आदित्य ठाकरे समेत न्यास के सदस्यों (पदेन सदस्यों को छोड़कर) का पांच साल का कार्यकाल 11 मार्च 2025 को समाप्त हो गया था।
Similar Post
-
सुनेत्रा पवार ने 23 अप्रैल को होने वाले बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया
पुणे, सोमवार, 06 अप्रैल 2026। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और रा ...
-
भगवंत मान ने फसल नुकसान के आकलन का आदेश दिया, मुआवजे का वादा किया
चंडीगढ़, सोमवार, 06 अप्रैल 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ...
-
तमिलनाडु हिंदी थोपे जाने को कभी स्वीकार नहीं करेगा : उदयनिधि स्टालिन
तंजावुर (तमिलनाडु), सोमवार, 06 अप्रैल 2026। तमिलनाडु के उपमुख्य ...
