आंध्र प्रदेश में मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए
मरेदुमिल्ली (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 18 नवंबर 2025। अल्लूरी सीतारामराजू जिले में मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस पर कई हमलों के कथित मास्टरमाइंड मादवी हिड़मा के भी मृतकों में शामिल होने का संदेह है। हालांकि, पुलिस या राज्य सरकार की ओर से हिड़मा की मौत की तत्काल कोई पुष्टि नहीं हुई है। अल्लूरी सीतारामराजू जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित बरदार ने बताया कि मुठभेड़ सुबह 6.30 से सात बजे के बीच मरेदुमिल्ली मंडल के वन क्षेत्र में हुई। बरदार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘हां, आज (मंगलवार को) अल्लूरी जिले में हुई मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए।’ मुठभेड़ में दो महिलाएं और चार पुरुष मारे गए। एसपी के अनुसार, यह पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं द्वारा चलाया गया संयुक्त अभियान था।
Similar Post
-
छात्रों के दमन और पेपर लीक के खिलाफ चार अगस्त को पटना में एनएसयूआई करेगी आंदोलन : विनोद जाखड़
पटना, बुधवार, 29 जुलाई 2026। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष् ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, बुधवार, 29 जुलाई 2026। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के ...
-
फारूक ने पीओजेके के हालात पर केंद्र की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए
श्रीनगर, बुधवार, 29 जुलाई 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फार ...
