विश्व भारती परिसर की इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
कोलकाता, मंगलवार, 18 नवंबर 2025। शांतिनिकेतन में विश्व भारती परिसर में स्थित भाषा भवन में मंगलवार को आग लग गई। अग्निशमन विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। सूत्रों ने बताया कि दमकल की एक गाड़ी को घटनास्थल पर भेजा गया और अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। यह आग सुबह करीब साढ़े नौ बजे कक्षाएं शुरू होने से पहले भाषा भवन की पहली मंजिल पर लगी थी।
उन्होंने बताया कि पहली मंजिल पर लगे एयर कंडीशनर से लगी आग पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने काबू पा लिया और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। विश्वविद्यालय सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उस हिस्से का बिजली कनेक्शन बंद कर दिया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग द्वारा गहन जांच के बाद कोई खतरा न होने का संकेत दिए जाने के बाद इमारत में कक्षाएं फिर से शुरू हो गईं और प्रभावित हिस्से में बिजली कनेक्शन बहाल कर दिया गया है।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
