राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम
जयपुर, बुधवार, 19 नवंबर 2025। राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है और बीती रात सीकर में तापमान 05.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बुधवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। बीती रात राज्य के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान 05.0 से 10.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जो सामान्य से लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस कम है। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 05.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम) रहा। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया।
Similar Post
-
राजस्थान विधानसभा परिसर में बम होने की सूचना अफवाह निकली: पुलिस
जयपुर, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। राजस्थान विधानसभा को शुक्रवार ...
-
मुथा बने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जोधपुर जिला अध्यक्ष
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), सोमवार, 20 अप्रैल 2026। अखिल भारतीय पत्रक ...
-
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग लगी
जयपुर, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। राजस्थान में बालोतरा जिले की पचप ...
