महाराष्ट्र: 31 साल से फरार सेंधमारी का आरोपी लातूर से गिरफ्तार
लातूर, बुधवार, 19 नवंबर 2025। महाराष्ट्र के लातूर शहर में पुलिस ने सेंधमारी के एक मामले में कथित तौर पर 31 साल से अधिक समय से फरार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दीपक निवृत्ति कांबले (55) उन तीन आरोपियों में शामिल है, जिन्होंने फरवरी 1994 में जीनत सोसाइटी में रहने वाले शिकायतकर्ता दत्तू बाबू नवघन के घर में कथित तौर पर सेंध लगाई थी और 11,000 रुपये नकद, 24 साड़ियां और कई घरेलू सामान चुरा लिए थे। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से मुख्य आरोपी कांबले गायब हो गया था। पुलिस को हाल ही में सूचना मिली थी कि मूलरूप से विलासनगर के रहने वाले कांबले चुपचाप वापस आ गया है और उसी इलाके में रह रहा है। उन्होंने बताया कि जानकारी की पुष्टि के बाद पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय अदालत ने कांबले को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Similar Post
-
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पहुंची पुलिस, अधिकारियों ने इसे नियमित प्रक्रिया बताया
कोलकाता, सोमवार, 25 मई 2026। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बन ...
-
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर राकांपा (शप) ने केंद्र पर साधा निशाना
मुंबई, सोमवार, 25 मई 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद् ...
-
धर्मेंद्र प्रधान 'अक्षम' और 'निकम्मे', प्रधानमंत्री मोदी उन्हें तुरंत बर्खास्त करें: केजरीवाल
नई दिल्ली, सोमवार, 25 मई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय सं ...
