तरन तारन के नवनिर्वाचित विधायक हरमीत संधू को शपथ दिलाई गई
चंडीगढ़, गुरुवार, 20 नवंबर 2025। पंजाब के तरन तारन विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक हरमीत सिंह संधू को बृहस्पतिवार को विधानसभा अध्यक्ष ने शपथ दिलाई। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने हाल में हुए उपचुनाव में तरन तारन विधानसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखा है। उपचुनाव में आप उम्मीदवार संधू (55) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा को 12,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। संधू को पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने शपथ दिलाई। संधू तरन तारन से तीन बार विधायक रह चुके हैं और वह जुलाई में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इससे पहले, संधू 2002 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में, जबकि 2007 और 2012 विधानसभा चुनावों में शिअद उम्मीदवार के तौर पर चुने गए थे। इस साल जून में आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल का निधन हो जाने के बाद यह सीट रिक्त हो गयी थी।
Similar Post
-
सुनेत्रा पवार ने 23 अप्रैल को होने वाले बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया
पुणे, सोमवार, 06 अप्रैल 2026। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और रा ...
-
भगवंत मान ने फसल नुकसान के आकलन का आदेश दिया, मुआवजे का वादा किया
चंडीगढ़, सोमवार, 06 अप्रैल 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ...
-
तमिलनाडु हिंदी थोपे जाने को कभी स्वीकार नहीं करेगा : उदयनिधि स्टालिन
तंजावुर (तमिलनाडु), सोमवार, 06 अप्रैल 2026। तमिलनाडु के उपमुख्य ...
