एसयूवी की ट्रक से टक्कर होने के कारण दो लोगों की मौत, पांच घायल
ठाणे, शनिवार, 22 नवंबर 2025। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में जेएनपीए-पनवेल मार्ग पर शनिवार को एक एसयूवी वाहन और एक कंटेनर ट्रक की टक्कर होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब एक व्यस्त सड़क पर कथित रूप से तेज रफ्तार से आ रही एक एसयूवी ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे हितेंद्र संजय पाटिल (22) और श्रीनाथ चंद्रलेखर (22) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वे दोनों नवी मुंबई के रहने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्तियों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं के साथ मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों को भी जोड़ा गया है। पनवेल पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शुरुआती जांच में पता चला है कि एसयूवी तेजी से और लापरवाही से चलाई जा रही थी। मामले में जांच जारी है।’’
Similar Post
-
छात्रों के दमन और पेपर लीक के खिलाफ चार अगस्त को पटना में एनएसयूआई करेगी आंदोलन : विनोद जाखड़
पटना, बुधवार, 29 जुलाई 2026। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष् ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, बुधवार, 29 जुलाई 2026। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के ...
-
फारूक ने पीओजेके के हालात पर केंद्र की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए
श्रीनगर, बुधवार, 29 जुलाई 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फार ...
