विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर कोयंबटूर लाया गया
कोयंबटूर (तमिलनाडु), शनिवार, 22 नवंबर 2025। विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर रविवार को कोयंबटूर लाया गया। विंग कमांडर स्याल की दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। कोयंबटूर जिले के जिलाधिकारी पवन कुमार जी गिरियप्पानवर ने पड़ोसी सुलुर स्थित वायुसेना स्टेशन पर स्याल को श्रद्धांजलि दी। स्याल हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। उनकी शुक्रवार (21 नवम्बर) को दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान स्वदेशी बहुउद्देश्यीय हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए), तेजस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण मृत्यु हो गई थी। सूत्रों ने बताया, "विंग कमांडर नमांश स्याल के पार्थिव शरीर पर कोयंबटूर के जिलाधिकारी पवन कुमार जी गिरियप्पानवर ने आज सुबह वायुसेना स्टेशन पर पुष्पचक्र अर्पित किया।" सुलूर वायुसेना स्टेशन, कोयंबटूर के पास भारतीय वायुसेना का एक एयर बेस है। इसका संचालन दक्षिणी वायु कमान द्वारा किया जाता है।
Similar Post
-
राजस्थान में रेलवे लाइन पर विस्फोट मामले में दो लोग गिरफ्तार, पाकिस्तानी आका से संपर्क का संदेह
जयपुर, रविवार, 15 नवम्बर 2026। राजस्थान के रामसिंहपुर में तीन न ...
-
दिल्ली में परिवार द्वारा संचालित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 15 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने रविवार को अंत ...
-
लद्दाख: उपराज्यपाल ने अमृत सरोवर परियोजना के तहत 97 नए जलाशयों को मंजूरी दी
लेह/जम्मू, रविवार, 15 नवम्बर 2026। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कु ...
