तमिलनाडु के मुख्यमंत्री 25 नवंबर को कोयम्बटूर में ‘सेम्मोझी पूंगा’ पार्क का उद्घाटन करेंगे
चेन्नई, शनिवार, 22 नवंबर 2025। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन 25 नवंबर को कोयंबटूर में 208.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए आधुनिक सुविधाओं से लैस विश्व स्तरीय सेम्मोझी पूंगा का उद्घाटन करेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में रविवार को कहा गया कि 2010 में विश्व शास्त्रीय तमिल सम्मेलन के दौरान दिवंगत द्रमुक नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने इस पार्क के स्थापना की घोषणा की थी। इसमें बताया गया कि दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस पार्क के शिलान्यास समारोह में भाग लिया था। एक विज्ञप्ति में सरकार ने बताया कि मुख्यमंत्री 25 नवंबर को पार्क का उद्घाटन करेंगे और उसी दिन से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसेक बाद स्टालिन कोयंबटूर में आयोजित ‘टीएन राइजिंग कॉन्क्लेव’ में भाग लेंगे जहां पर विभिन्न कंपनियों के साथ कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है। विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री स्टालिन 26 नवंबर को इरोड में एक सरकारी समारोह में हिस्सा लेंगे जहां वह पूरी हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे साथ ही कई नयी परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
