राबड़ी देवी ने सीबीआई, ईडी मामलों को दूसरी अदालत में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया
नई दिल्ली, सोमवार, 24 नवंबर 2025। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने खिलाफ दर्ज सीबीआई और ईडी के मामलों को किसी अन्य अदालत में स्थानांतरित करने का अनुरोध करते हुए सोमवार को एक याचिका दायर की और कहा कि उन्हें आशंका है कि ‘‘निष्पक्ष न्याय’’ नहीं मिलेगा। राबड़ी देवी को चार मामलों में आरोपी बनाया गया है जिनमें नौकरी के बदले जमीन और आईआरसीटीसी घोटाला मामला शामिल है, जिनकी सुनवाई विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने कर रहे हैं।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष दायर की गयी याचिका में कहा गया है, ‘‘आवेदक (देवी) को यह आशंका है कि विशेष न्यायाधीश द्वारा निष्पक्ष न्याय नहीं किया जाएगा। कार्यवाही के दौरान विशेष न्यायाधीश का आचरण अभियोजन पक्ष की ओर झुका हुआ और पक्षपाती प्रतीत होता है, जो मामले की कार्यवाही और पूर्व में पारित आदेशों की कई घटनाओं से दिखाई देता है।’’ याचिका में दावा किया गया कि ‘‘पक्षपात की उचित आशंका’’ है और न्याय के हित में मामलों को सक्षम क्षेत्राधिकार वाले किसी अन्य न्यायालय में स्थानांतरित किया जाना आवश्यक है। अदालत इस मामले पर आज सुनवाई कर सकती है।
Similar Post
-
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पहुंची पुलिस, अधिकारियों ने इसे नियमित प्रक्रिया बताया
कोलकाता, सोमवार, 25 मई 2026। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बन ...
-
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर राकांपा (शप) ने केंद्र पर साधा निशाना
मुंबई, सोमवार, 25 मई 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद् ...
-
धर्मेंद्र प्रधान 'अक्षम' और 'निकम्मे', प्रधानमंत्री मोदी उन्हें तुरंत बर्खास्त करें: केजरीवाल
नई दिल्ली, सोमवार, 25 मई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय सं ...
