प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 नवंबर को उडुपी में ‘रोड शो’ करेंगे
उडुपी (कर्नाटक), बुधवार, 26 नवंबर 2025। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष कुट्यारु नवीन शेट्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 नवंबर को उडुपी में ‘रोड शो’ करेंगे। शेट्टी ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ‘रोड शो’ सुबह लगभग 11:40 बजे बन्नंजे के नारायणगुरु सर्किल से शुरू होगा और कलसंका जंक्शन तक जाएगा। भाजपा नेता के अनुसार, तटीय कर्नाटक की परंपराओं को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम मार्ग पर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें यक्षगान, बाघ नृत्य मंडलियां और कृष्ण-थीम वाले कलाकार शामिल हैं।
शेट्टी ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ‘रोड शो’ सुबह लगभग 11:40 बजे बन्नंजे के नारायणगुरु सर्किल से शुरू होगा और कलसंका जंक्शन तक जाएगा। भाजपा नेता के अनुसार, तटीय कर्नाटक की परंपराओं को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम मार्ग पर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें यक्षगान, बाघ नृत्य मंडलियां और कृष्ण-थीम वाले कलाकार शामिल हैं।
सड़क के एक तरफ बैरिकेड लगाए जाएंगे और पार्टी को उम्मीद है कि 30,000 से अधिक लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए मार्ग पर उपस्थित रहेंगे। शेट्टी ने कहा कि लोगों को सुबह 10.30 बजे तक बन्नंजे-कलसंका मार्ग पर अपना स्थान ग्रहण करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि रोड शो के बाद मोदी कृष्णा मठ का दर्शन करेंगे और ‘लक्ष कन्ठ गीता’ पारायण में हिस्सा लेने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र, सांसद कोटा श्रीनिवास पूजार्य और बृजेश चौटा समेत जिला विधायक और वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
Similar Post
-
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पहुंची पुलिस, अधिकारियों ने इसे नियमित प्रक्रिया बताया
कोलकाता, सोमवार, 25 मई 2026। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बन ...
-
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर राकांपा (शप) ने केंद्र पर साधा निशाना
मुंबई, सोमवार, 25 मई 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद् ...
-
धर्मेंद्र प्रधान 'अक्षम' और 'निकम्मे', प्रधानमंत्री मोदी उन्हें तुरंत बर्खास्त करें: केजरीवाल
नई दिल्ली, सोमवार, 25 मई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय सं ...
