एमबीबीएस प्रवेश विवाद को भाजपा सांप्रदायिक रंग दे रही है: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस
जम्मू, गुरुवार, 27 नवंबर 2025। कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर एमबीबीएस प्रवेश विवाद को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी केंद्र और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की विफलताओं से ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है। श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (एसएमवीडीआईएमई) को इस वर्ष 50 एमबीबीएस सीट की मंजूरी दी गई है, और 2025-26 शैक्षणिक वर्ष के लिए पहले बैच में एक विशेष समुदाय के 42 छात्रों के प्रवेश ने विवाद को जन्म दे दिया है। दक्षिणपंथी हिंदू समूहों ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और नव स्थापित संस्थान को ‘अल्पसंख्यक संस्थान’ का दर्जा देने की मांग की है। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि प्रवेश योग्यता के आधार पर दिए गए थे क्योंकि संस्थान को अल्पसंख्यक का दर्जा नहीं दिया गया है, इसलिए धर्म के आधार पर कोई आरक्षण मानदंड लागू नहीं किया जा सकता।
विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार, विशेष रूप से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और श्राइन बोर्ड और संस्थान के प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया, क्योंकि वे प्रासंगिक मानदंडों के अनुसार संस्थान को आवश्यक पंजीकरण, मान्यता और अनुमति प्रदान करते समय ‘हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं और अधिकारों’ का ध्यान रखने में विफल रहे।
कांग्रेस नेता ने दोहराया कि इस मामले में भाजपा और उसके सहयोगी अधिकारी बेनकाब हो गए हैं और कहा कि उन्हें अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मौजूदा मानदंडों के अनुसार हिंदू समुदाय के अधिकारों और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के लिए कदम उठाने को कहना चाहिए।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
