गोवा में 20 दिसंबर को होगा जिला पंचायत चुनाव, 22 दिसंबर को मतगणना
पणजी, शनिवार, 29 नवंबर 2025। गोवा के राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा कि सभी 50 जिला पंचायतों के लिए 20 दिसंबर को चुनाव होंगे और मतगणना 22 दिसंबर को होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त मेनिनो डिसूजा ने यहां चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “गोवा में सभी 50 जिला पंचायतों के लिए 20 दिसंबर को चुनाव होगा। नामाकंन पत्र एक दिसंबर से दाखिल किए जा सकते हैं।” उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि नौ दिसंबर है और नामांकन पत्रों की जांच 10 दिसंबर को की जाएगी।
Similar Post
-
टीवीके ने स्टालिन के वीडियो संबोधन की आलोचना की, मीसा हिरासत का सबूत मांगा
चेन्नई, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा ...
-
बिहार के 14 जिलों में बाढ़ से 43 लाख से अधिक लोग प्रभावित
पटना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। बिहार के 14 जिलों में बाढ़ से 43 लाख स ...
-
टीवीके नीत गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा व ...
