राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना
जयपुर, शनिवार, 29 नवंबर 2025। राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में आगामी एक सप्ताह मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर ने शनिवार को यह जानकारी दी। इसके अनुसार, इस समय सबसे न्यूनतम तापमान शेखावाटी क्षेत्र में 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए जा रहे हैं। शेष अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर व सामान्य के करीब है। मौसम केंद्र के अनुसार, आगामी दो तीन दोनों में तापमान में हल्की गिरावट होने तथा दो से चार दिसंबर को शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।
Similar Post
-
छात्रों के दमन और पेपर लीक के खिलाफ चार अगस्त को पटना में एनएसयूआई करेगी आंदोलन : विनोद जाखड़
पटना, बुधवार, 29 जुलाई 2026। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष् ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, बुधवार, 29 जुलाई 2026। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के ...
-
फारूक ने पीओजेके के हालात पर केंद्र की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए
श्रीनगर, बुधवार, 29 जुलाई 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फार ...
