मणिपुर: घरों की ओर लौटने की कोशिश कर रहे लोगों की सुरक्षा बलों से झड़प
इंफाल, शनिवार, 29 नवंबर 2025। मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में अपने घरों को लौटने की कोशिश कर रहे सैकड़ों विस्थापित लोगों की सुरक्षा बलों से झड़प हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद विस्थापित हुए ये लोग विभिन्न राहत शिविरों में रह रहे हैं। जब ये लोग जिले की सीमा पर स्थित ग्वालताबी में अपने घरों की ओर बढ़ रहे थे, तो सुरक्षा बलों ने उन्हें यैंगांगपोकपी में रोक दिया। उन्होंने बताया कि स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। एक आंदोलनकारी एस. इबेमचा देवी ने कहा, “सरकार के अनुसार राज्य में सामान्य स्थिति बहाल हो गई है। फिर हमें अपने घर लौटने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है?” एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन नियंत्रण में है। इक्कीस नवंबर से शुरू हुए संगाई महोत्सव के बाद से आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों और सुरक्षा बलों के बीच कई बार इस तरह की झड़प हो चुकी हैं।
Similar Post
-
छात्रों के दमन और पेपर लीक के खिलाफ चार अगस्त को पटना में एनएसयूआई करेगी आंदोलन : विनोद जाखड़
पटना, बुधवार, 29 जुलाई 2026। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष् ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, बुधवार, 29 जुलाई 2026। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के ...
-
फारूक ने पीओजेके के हालात पर केंद्र की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए
श्रीनगर, बुधवार, 29 जुलाई 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फार ...
