विजय वर्मा को गुलजार साहब से मिला ऑटोग्राफ, एक्टर ने दर्शकों से शेयर की खुशी
अभिनेता विजय वर्मा इन दिनों अपनी नई फिल्म 'गुस्ताख इश्क' को मिल रही प्रशंसा से गदगद और उत्साहित हैं। फिल्म के प्रमोशन में जुटे अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने खास तोहफे के बारे में फैंस को जानकारी दी। हालिया रिलीज फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शक और क्रिटिक्स पसंद कर रहे हैं। इसी खुशी के बीच विजय को एक बड़ा सरप्राइज मिला, जब उन्हें मशहूर शायर, गीतकार और फिल्मकार गुलजार साहब से खास ऑटोग्राफ और प्रेरणादायक शब्द मिले। इस खूबसूरत पल को विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम पर साझा किया।
उन्होंने गुलजार साहब के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं और एक कैप्शन भी लिखा। विजय ने लिखा, “मुझे गुलजार साहब से ये खूबसूरत ऑटोग्राफ और हिम्मत बढ़ाने वाले शब्द मिले और मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसे कैसे स्वीकार करूं, विश्वास नहीं हो रहा। यह अजीब है... मुझे इसे आपके साथ शेयर करने में भी कई दिन लग गए, सोशल मीडिया पर तो दूर की बात है।” विजय ने पोस्ट में आगे बताया कि वह गुलजार साहब से मिले खास तोहफे को लेकर बेहद खुश हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए आगे लिखा, “जिंदगी अच्छी लगती है... जिंदगी गुलजार है।”
इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए आगे लिखा, “आप सभी नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखिए 'गुस्ताख इश्क'।" फिल्म 'गुस्ताख इश्क' के बारे में बात करें तो विभु पुरी के निर्देशन में बनी फिल्म में विजय वर्मा के साथ एक्ट्रेस फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं। 28 नवंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये ही कमाई कर चुकी है। पुरानी दिल्ली और नब्बे के दौर पर बनी फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख के साथ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता मनीष मल्होत्रा हैं।
Similar Post
-
‘पति पत्नी और वो 2’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ रिलीज
फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ के मेकर्स, टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ...
-
पृथ्वी दिवस पर शिल्पा शेट्टी और राशा थडानी ने की पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक अपील
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और धरती को सुरक्षित रखन ...
