ओडिशा: गहिरमाथा अभयारण्य में मछली पकड़ने के आरोप में 11 गिरफ्तार
केंद्रपाड़ा (ओडिशा), मंगलवार, 02 दिसंबर 2025। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में स्थित गहिरमाथा समुद्र अभयारण्य के कछुआ आवास क्षेत्रों में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनकी नौकाएं जब्त की गई हैं। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रपाड़ा जिले के ये मछुआरे सोमवार को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं, उन पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ताजा गिरफ्तारियों के साथ, एक नवंबर से अब तक इस समुद्र अभयारण्य में घुसपैठ के आरोप में कुल 130 मछुआरों को गिरफ्तार किया जा चुका है और लगभग एक दर्जन नौकाएं जब्त की गई हैं।
राज्य सरकार ने लुप्तप्राय ओलिव रिडले समुद्री कछुओं के प्रजननकाल के मद्देनजर एक नवंबर से धामरा से देवी नदी के मुहाने तक 20 किलोमीटर के क्षेत्र में सात माह के लिए मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, गहिरमाथा को समुद्री अभयारण्य का दर्जा प्राप्त होने के कारण यह प्रतिबंध पूरे साल लागू रहता है। वन अधिकारियों ने बताया कि मछली पकड़ने के जाल में फंसने या मछली पकड़ने की नौकाओं से टकराने के कारण कछुओं की दम घुटने से मौत हो जाती है।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
