दिल्ली में सुबह छाई रही धुंध, एक्यूआई 340 दर्ज
नई दिल्ली, मंगलवार, 02 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हवा जहरीली रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 340 रहा, जो सोमवार सुबह नौ बजे 301 था। सीपीसीबी के ‘समीर’ ‘ऐप’ के आंकड़ों के अनुसार, 39 निगरानी केन्द्रों में से दो – चांदनी चौक और विवेक विहार में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर श्रेणी’ में रही, जहां एक्यूआई 400 के पार था। सीपीसीबी के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान के 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
