मणिपुर के कांगपोकपी में 54 एकड़ पर लगी अफीम नष्ट की गई
इम्फाल, मंगलवार, 02 दिसंबर 2025। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने 54 एकड़ में लगी अफीम को नष्ट कर दिया। पुलिस ने एक बयान जारी कर मंगलवार को यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि अफीम की खेती को नष्ट करने का यह अभियान सोमवार को किया गया। पुलिस ने बताया कि कांगपोकपी जिले के खोइरीपोक और सेहजंग गांवों के बीच 18 एकड़ में लगी अफीम को नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पांच झोपड़ियां, खेती में इस्तेमाल होने वाले उर्वरक, रसायन और खरपतवार नाशक से भरा एक बैग भी नष्ट कर दिया गया। एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों और वन विभाग के कर्मियों ने सी लामजांग के पहाड़ी क्षेत्रों समेत जिले के समीपवर्ती क्षेत्रों में 36 एकड़ पर अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि कुल 11 झोपड़ियां, 14 बोरी उर्वरक और नौ बोरी नमक को भी नष्ट किया गया। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने हाल ही में बताया था कि सुरक्षा बलों और वन विभाग ने पिछले सप्ताह कांगपोकपी में 144 एकड़ में अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
