इंग्लैंड ने चोटिल वुड की जगह विल जैक्स को दूसरे एशेज टेस्ट के लिए दिया मौका
ब्रिसबेन, मंगलवार, 02 दिसंबर 2025। एशेज श्रृंखला के दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में चोटिल तेज गेंदबाज मार्क वुड की जगह स्पिन गेंदबाजी करने वाले विल जैक्स के रूप में एकमात्र बदलाव किया गया है। हरफनमौला विल जैक्स को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बृहस्पतिवार से ब्रिसबेन में शुरू हो रहे दिन-रात्रि मैच के लिए एकादश में शामिल किया गया है। जैक्स को पिछले दो साल से टीम के नियमित स्पिनर रहे शोएब बशीर पर तरजीह दी गई है। इस बीच एशेज से जुड़ी एक अन्य खबर में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा पीठ की चोट के कारण ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इस चोट ने पहले मैच में भी उन्हें परेशान किया था।
दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
