राजस्थान में रात में भारी ठंड: फतेहपुर, लूणकरणसर में पारा 3.2 डिग्री
जयपुर, बुधवार, 03 दिसंबर 2025। राजस्थान के कई हिस्सों में रात के तापमान में भारी गिरावट आई और कई इलाकों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात को फतेहपुर (सीकर) और लूणकरणसर (बीकानेर) में सबसे कम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज करने वाले अन्य स्थानों में चुरू में पांच डिग्री सेल्सियस, नागौर में 5.5 डिग्री और पिलानी (झुंझुनू) में 5.7 डिग्री सेल्सियस शामिल है।
सीकर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि श्रीगंगानगर में 7.1 डिग्री, और झुंझुनू में 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अलवर में 8.2 डिग्री, दौसा में 8.8 डिग्री और जैसलमेर में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। करौली में 10 डिग्री सेल्सियस और अंता (बारां) में 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह की ठंड रहने के साथ ही बृहस्पतिवार से जयपुर और बीकानेर संभागों में शीत लहर चलने का अनुमान जताया है।
Similar Post
-
तमिलनाडु के चेंगापल्ली के पास कार के टैंकर से टकराने से तीन लोगों की मौत
तिरुप्पुर, शनिवार, 18 जुलाई 2026। तमिलनाडु में सेलम-कोयंबटूर रा ...
-
वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर माकपा का विरोध, कार्रवाई को बताया दमनकारी
श्रीगंगानगर, शनिवार, 18 जुलाई 2026। पर्यावरणविद् और सामाजिक का ...
-
नकवी अल्पसंख्यक कांग्रेस के हनुमानगढ़ जिला प्रभारी नियुक्त
हनुमानगढ़, शनिवार, 18 जुलाई 2026। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समि ...
