तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में आंध्र प्रदेश के चार अयप्पा श्रद्धालुओं समेत पांच लोगों की मौत
रामनाथपुरम (तमिलनाडु), शनिवार, 06 दिसंबर 2025। तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में कीलाकरई के पास शनिवार को एक तेज गति से गुजर रही कार ने सड़क किनारे खड़े एक वाहन को टक्कर मार दी जिससे आंध्र प्रदेश के चार अयप्पा श्रद्धालुओं सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि आज कीलाकराई के पास ईसीआर पर एक वाहन खड़ा था तभी कार ने उसे टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में सात लोग घायल हुए हैं और उन्हें यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
