प्रतिबंधित एनएससीएन (के-निकी सुमी) समूह का सदस्य अरुणाचल प्रदेश में गिरफ्तार
ईटानगर, शनिवार, 06 दिसंबर 2025। अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में प्रतिबंधित एनएससीएन (के-निकी सुमी) गुट के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को हुकनजुरी इलाके में अभियान चलाया और प्रतिबंधित संगठन के स्वयंभू कप्तान जेनलोंग सुपोंग को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार सुपोंग के पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, छह कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक पैन कार्ड बरामद किया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच एवं कानूनी कार्यवाही करने के लिए सुपोंग को जब्त हथियारों और सामग्रियों के साथ खोनसा पुलिस थाने को सौंप दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह अभियान अरुणाचल प्रदेश में स्थिरता बनाए रखने के लिए केंद्रीय और राज्य की सुरक्षा एजेंसियों की ‘निरंतर प्रतिबद्धता, सतर्कता और निर्बाध समन्वय’ को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘इस प्रकार की खुफिया जानकारी आधारित कार्रवाई उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा संवेदनशील सीमावर्ती जिलों में सुरक्षित माहौल को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है।’
Similar Post
-
छात्रों के दमन और पेपर लीक के खिलाफ चार अगस्त को पटना में एनएसयूआई करेगी आंदोलन : विनोद जाखड़
पटना, बुधवार, 29 जुलाई 2026। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष् ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, बुधवार, 29 जुलाई 2026। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के ...
-
फारूक ने पीओजेके के हालात पर केंद्र की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए
श्रीनगर, बुधवार, 29 जुलाई 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फार ...
