कश्मीर में कड़ाके की ठंड, शोपियां में तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे
श्रीनगर, शनिवार, 06 दिसंबर 2025। कश्मीर में रात का तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया, जबकि घाटी के कुछ हिस्सों में कोहरे की मोटी परत छाई रही। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शोपियां जम्मू-कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात घाटी में अधिकांश स्थानों पर पारा जमाव बिंदु से ऊपर पहुंच गया, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से काफी राहत मिली। अधिकारियों ने हालांकि बताया कि शुक्रवार रात को कश्मीर में तापमान में गिरावट आई, जिससे कड़ाके की ठंड का दौर लौट आया।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 0.4 डिग्री सेल्सियस से काफी कम है। घाटी के प्रवेशद्वार माने जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और पुलवामा जिले के कोनीबल शहर में पारा शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने छह और सात दिसंबर को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने लेकिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है जबकि आठ दिसंबर को उत्तर और मध्य कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।
Similar Post
-
छात्रों के दमन और पेपर लीक के खिलाफ चार अगस्त को पटना में एनएसयूआई करेगी आंदोलन : विनोद जाखड़
पटना, बुधवार, 29 जुलाई 2026। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष् ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, बुधवार, 29 जुलाई 2026। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के ...
-
फारूक ने पीओजेके के हालात पर केंद्र की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए
श्रीनगर, बुधवार, 29 जुलाई 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फार ...
