पुलकित सम्राट को चंकी पांडे से क्यों आती है शर्म
बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपनी आने वाली फिल्म राहु केतु के को-स्टार और अभिनेता चंकी पांडे की तारीफ की है। पुलकित सम्राट ने अपने काम के प्रति चंकी पांडे के समर्पण और जुनून की बातें साझा करते हुए कहा कि पहली नजऱ में चंकी सर को सेट पर आकर सीन करते देखना केकवॉक जैसा लगता है, लेकिन सच तो यह है कि वो उस सीन को परफेक्ट बनाने के लिए इतनी मेहनत करते हैं कि हमें सामने खड़े होने में शर्म आने लगती है।
यकीन मानिए उनकी मेहनत देखकर हम खुद पेन-पेपर लेकर बैठ जाते हैं कि और क्या किया जा सकता है। पुलकित ने चंकी पांडे के साथ अपनी पहली फिल्म का अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके साथ हर दिन ऐसा लगता था जैसे वे किसी स्कूल या किसी यूनिवर्सिटी में आ गए हों और बस सीखते ही जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चंकी पांडे ने अपनी बेटी, अभिनेत्री अनन्या पांडे के करियर और परफॉर्मेंस को संवारने में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि अनन्या आज जो भी हैं, जिस तरह परफॉर्म करती हैं, उसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि उसके घर में ही पिता के रूप में एक मेंटर है, एक पूरी यूनिवर्सिटी मौजूद है।
Similar Post
-
सनी देओल की अगली फिल्म का नाम 'बंटवारा 1947', अगस्त में रिलीज होगी
आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार को 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जार ...
-
राम चरण की 'पेड्डी' ने पांच दिनों में 315 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर शानदार ...
-
मां को तकलीफ न हो इसलिए कभी जिद नहीं की- रानी मुखर्जी
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को लोग उनकी दमदार अदाकारी और शानदा ...
