राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई पुनः टली, अगली सुनवाई 23 दिसंबर को
सुलतानपुर (उप्र), शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025। सुलतानपुर की एमपी/एमएलए अदालत में कांग्रेस सांसद एवं विपक्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में शुक्रवार को सुनवाई टल गई। सुनवाई टलने कारण उनके अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला द्वारा अदालत से मौका लेना रहा। अदालत ने अब अगली सुनवाई के लिए 23 दिसंबर की तारीख तय की है। पिछली सुनवाई नौ दिसम्बर को थी। राहुल गांधी के अधिवक्ता शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को गवाह रामचंद्र दुबे से जिरह होनी थी लेकिन उनके (शुक्ला) द्वारा मौका लिए जाने के कारण सुनवाई टाल दी गई। शुक्ला ने कहा कि अब 23 दिसंबर को वह गवाह दुबे से जिरह करेंगे। इससे पहले मंगलवार को भी जिरह की कार्रवाई हुई थी। यह मामला 2018 का है। भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। हनुमानगंज निवासी मिश्रा का आरोप है कि 2018 के कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्री) पर अभद्र टिप्पणी की थी।
इस मामले में पिछले पांच साल से अदालती कार्यवाही चल रही है। दिसंबर 2023 में राहुल गांधी के पेश न होने पर तत्कालीन न्यायाधीश ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। फरवरी 2024 में राहुल गांधी ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था जिसके बाद विशेष मजिस्ट्रेट ने उन्हें 25-25 हजार रुपये के दो मुचलकों पर जमानत दी थी। राहुल गांधी ने 26 जुलाई 2024 को अदालत में अपना बयान दर्ज कराया था। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था एवं इसे राजनीतिक साजिश करार दिया था। उनके बयान के बाद अदालत ने वादी को साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। तब से लगातार गवाह पेश किए जा रहे हैं। अब तक केवल एक गवाह से जिरह पूरी हो पाई है।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
