कश्मीर में बख्शी स्टेडियम के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान
श्रीनगर, सोमवार, 22 दिसंबर 2025। सुरक्षा बलों ने यहां बख्शी स्टेडियम के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बख्शी स्टेडियम कश्मीर में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन स्थल है। अमीराकदल और महाराजा बाजार के घनी आबादी वाले व्यावसायिक क्षेत्रों की कुछ आवासीय इकाइयों में विस्फोटक, हथियार और गोला-बारूद की तलाश के लिए खोजी कुत्तों और ‘मेटल डिटेक्टर’ की मदद ली गयी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक सुरक्षा बलों को तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि तोड़फोड़ विरोधी जांच और तलाशी अभियान बख्शी स्टेडियम के निकट स्थित क्षेत्रों में चलाए गए, जो कश्मीर में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य स्थल है। लाल चौक स्थित ऐतिहासिक क्लॉक टावर, अमीराकदल से कुछ ही दूरी पर स्थित है, जहां तलाशी अभियान चलाया गया। क्लॉक टावर पिछले चार वर्षों में एक पर्यटन केंद्र में बदल गया है।
Similar Post
-
शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा की चौखट पर सिर झुकाकर लोकतांत्रिक संस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया
बेंगलुरु, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
-
आय से अधिक संपत्ति मामला: उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे राहुल गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
मुंबई में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हुई, बचाव अभियान बंद किया गया
मुंबई, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। मुंबई के साकीनाका में हुए भूस्खल ...
