बंगाल में एसआईआर के लिए 4,600 माइक्रो-ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण शुरू
कोलकाता, बुधवार, 24 दिसंबर 2025। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए लगभग 4,600 ‘माइक्रो-ऑब्जर्वर’ का प्रशिक्षण बुधवार को यहां शुरू हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नजरुल मंच में हो रहे प्रशिक्षण की निगरानी कर रहे हैं। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए सरकारी अधिकारियों को ‘माइक्रो-ऑब्जर्वर’ के तौर पर नियुक्त किया गया है।
अधिकारी ने बताया, ‘‘वे अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने तक सीईओ की देखरेख में काम करेंगे और सुनवाई प्रक्रिया के दौरान उन्हें तैनात किया जाएगा। सुनवाई के दौरान हर कमरे में एक माइक्रो-ऑब्जर्वर मौजूद रहेगा।’’ उन्होंने बताया कि माइक्रो-ऑब्जर्वर की मुख्य ज़िम्मेदारी सुनवाई के दौरान चुनाव पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) के कामकाज पर करीब से नजर रखने की होगी। हर माइक्रो-ऑब्ज़र्वर को इस काम के लिए एक बार में 30,000 रुपये का मानदेय मिलेगा।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
