दिल्ली मेट्रो के विस्तार को मंत्रिमंडल की मंज़ूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 24 दिसंबर 2025। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 12,015 करोड़ रुपये की लागत वाले दिल्ली मेट्रो के चरण 5ए को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी। वैष्णव ने कहा कि इस प्रस्तावित विस्तार से मेट्रो लाइन में 16 किलोमीटर की अतिरिक्त लंबाई और 13 स्टेशन जुड़ेंगे - जिनमें 10 भूमिगत और तीन एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं। मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए निर्णयों के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए वैष्णव ने कहा कि मेट्रो विस्तार परियोजना की अवधि तीन वर्ष है। परियोजना का काम पूरा होने के बाद, दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का दायरा 400 किलोमीटर से अधिक लंबा हो जायेगा।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
