यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राष्ट्रीय स्वदेशी मेले का किया अवलोकन
जयपुर, शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय स्वदेशी मेले का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने मेले में स्थापित विभिन्न स्वदेशी उत्पादों एवं स्टॉलों का अवलोकन किया तथा स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। यूडीएच मंत्री ने मेले में विभिन्न कॉर्पाेरेट एग्जीबिशन का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शित उत्पादों, तकनीकी नवाचारों एवं औद्योगिक विकास से जुड़े विषयों पर प्रतिनिधियों से चर्चा की। मंत्री श्री खर्रा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्वदेशी उद्योगों, स्थानीय उत्पादों और आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को मजबूती प्रदान करते हैं। अवलोकन के दौरान अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
