मणिपुर: 40 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त, एक गिरफ्तार
इंफाल, शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025। असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में जिरिबाम जिले से करीब 40 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित 'याबा' टैबलेट जब्त की हैं। अर्धसैनिक बल ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। थाई भाषा में ‘क्रेजी मेडिसिन’ के नाम से मशहूर ‘याबा’ मेथामफेटामाइन और कैफीन का एक घातक मिश्रण है। अर्धसैनिक बल द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि जिरिबाम में 24 दिसंबर को संचालित अभियान के दौरान 40 करोड़ रुपये अनुमानित मूल्य की 1,60,000 याबा टैबलेट बरामद की गईं। इसमें कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने जब्त दवाओं और आरोपी को जिरिबाम पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक, एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले से प्रतिबंधित संगठन 'कांगलेई यावोल कन्ना लुप' के एक सक्रिय कार्यकर्ता (44) और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि इनके पास से विस्फोटक और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
