बंगाली अभिनेत्री पर्णो मित्रा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं
कोलकाता, शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025। बंगाली फिल्म अभिनेत्री पर्णो मित्रा शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गईं। मित्रा वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में टीएमसी में शामिल हुईं। अभिनेत्री ने कहा कि वह "अपनी गलती सुधारने" के लिए टीएमसी में शामिल हुईं। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा खास दिन है और मैं अपनी गलती सुधारना चाहती हूं।’’ मित्रा जुलाई 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं और 2021 में बारानगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार थीं। तापस रॉय ने 2021 के विधानसभा चुनावों में मित्रा को हराया था। रॉय 2024 की शुरुआत में टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
